शाहजहांपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नरेन्द्र वर्मा निवासी जियाखेल, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया।