उरई: पुलिस अधीक्षक ने एसओजी टीम का किया गठन, आठ पुलिसकर्मियों का किया तबादला
Orai, Jalaun | Apr 3, 2025 गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे उरई के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया जिसमें 6 पुलिस कर्मियों को एसओजी की कमान दी गई और दो पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थान में भेजा गया है, साथी बेहतर कार्य करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।