नवादा: नगर में थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने की अध्यक्षता भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपीलअफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
Nawada, Nawada | May 24, 2026 नवादा नगर थाना क्षेत्र में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंदू, मुस्लिम सहित सभी समुदायों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।