सिंहपुर के पनगरा में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सतना अस्पताल रेफर
सिंहपुर निवासी शिबू आदिवासी बाइक से कहीं जा रहा था बाइक के पनगरा पहुंचते ही अज्ञात वाहन ठोकर मारते हुए भाग गया । एक्सीडेंट में बाइक सवार शिबू गंभीर घायल हो गया । स्थानीय लोगों की मदद से परिजन गंभीर घायल शिबू को नागौद अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक होने से मंगलवार की दोपहर 1230 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।