बीना: यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ियों के अतिरिक्त फेरों का संचालन,बीना रेलवे स्टेशन पर मिलेगी यात्रियों को सुविधा
Bina, Sagar | Jul 7, 2026 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी एवं बांद्रा टर्मिनस वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष गाड़ी का संचालन 16 जुलाई से 29 अगस्त तक सात-सात अतिरिक्त फेरों के साथ किया जाएगा। एवं सूबेदारगंज उधना विशेष गाड़ी व उधना सूबेदारगंज विशेष गाड़ी का संचालन 16 जुलाई से 1 सितंबर तक 14-14 अतिरिक्त फेरों के साथ किया जाएगा।