रामगंजमण्डी: नवोदय स्कूल के पीछे चारागाह भूमि पर अवैध खनन, पुलिस ने जेसीबी समेत 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर 3 लोगों को किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खैराबाद स्थित नवोदय विद्यालय के पीछे चारागाह भूमि पर चल रहे अवैध मिट्टी खनन का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मंगलवार शाम करीब 6 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवोदय विद्यालय के पीछे कुछ लोग अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने