राजगढ़: राजगढ़ के खारचाखेड़ी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग के द्वारा खारचाखेड़ी गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय ज्योति राजोरिया, ब्रह्माकुमारी जिला प्रभारी मधु दीदी सहित अन्य उपस्थित रहे।