दीपका: तेज आंधी और बारिश से कुसमुंडा दीपका क्षेत्र में भारी नुकसान, कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरे
Dipka, Korba | May 17, 2026 शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट लेते हुए कुसमुंडा क्षेत्र सहित आदर्श नगर में तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश और गरज-चमक ने लोगों को दहशत में डाल दिया। कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र का मौसम बिगड़ गया और कई स्थानों पर नुकसान की खबरें सामने आईं।