चूरू: गांव मेलूसर के पास कार और बस में हुई भिड़ंत, हादसे में एक जने की मौत व 3 व्यक्ति हुए घायल
Churu, Churu | Aug 24, 2025 चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव मेलूसर के पास देर रात कार और बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी 40 वर्षीय बलवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए। सूचना पर भालेरी थानाधिकारी फरमान खान मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और शव को भालेरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।