चूरू: बस और कार की टक्कर में युवक की मौत, हादसे में तीन घायल, एक की गंभीर हालत में चूरू डीबी अस्पताल से जयपुर रेफर
Churu, Churu | Aug 24, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर रविवार दोपहर 2 बजे जानकारी के अनुसार भालेरी थाना क्षेत्र के मेलूसर गांव के पास शनिवार रविवार मध्य देर रात एक कार और बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसे में हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी बलवान की मौत हो गई। कार में सवार सरदारशहर के तीन अन्य लोग विक्रम, पंकज और विनोद घायल हो गए।