चूरू: चूरू पुलिस लाइन मैदान में एसपी जय यादव सहित पुलिसकर्मियों ने किया योग, एसपी के नेतृत्व में निकाली साइक्लिंग रैली
Churu, Churu | Aug 24, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर रविवार सुबह 9:30 बजे जानकारी के अनुसार भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से पुलिस लाइन मैदान में रविवार को एसपी जय यादव के नेतृत्व में पुलिकर्मियों सहित ऋषि स्कूल के बच्चों ने योगा किया। एसपी जय यादव ने बताया कि योग करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक रहता है। हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। जिससे मनुष्य के शरीर मे रोग नही रहता है।