हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में जिले के 1746 नवचयनितों को मिले वेलकम किट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रदेशभर में लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर 79 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत से तैयार राजस्थान रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित की गई। साथ ही यमुना जल समझौते (MoA), 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला रखी गई।