गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सिरसिया प्रखंड कार्यालय में ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया
उपायुक्त रामनिवास यादव के द्वारा शनिवार को 11 बजे सिरसिया प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया।