गिरिडीह: मनिहारी गांव के प्रयांग दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बिरनी थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव का रहने वाले प्रयांग दास की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। शनिवार को 12 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि जगदीश दाश का पुत्र प्रयाग दास गुलशन नामक एक ठेकेदार के यहां राजमिस्त्री का काम करता था।बताया गया कि यह घर से काम करने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा।