कांके: रांची के कई इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
Kanke, Ranchi | May 10, 2026 रांची के कई इलाकों में रविवार दोपहर करीब तीन बजे ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने इसको लेकर स्लॉट जारी किया था। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 मई को राज्य के कई जिलों के लिए ऑरिंज अलर्ट जारी किया है।