कानपुर: जूही थाना क्षेत्र के बारादेवी में होमगार्ड ने महिला से की बदसलूकी, महिला ने होमगार्ड के खिलाफ दर्ज कराई FIR
जूही थाना क्षेत्र के बारादेवी में होमगार्ड और महिला में शनिवार शाम को विवाद हो गया। महिला का आरोप है,कि होमगार्ड ने उसे सरेराह मारा पीटा और जातिसूचक शब्दों में गाली दी। इतना ही नहीं कहा कि, तू प्रधानमंत्री की बेटी है क्या? चुपचाप कार में बैठे। पीड़िता ने जूही थाने में FIR दर्ज की है। ADCP साउथ ने सोमवार 3 बजे की जानकारी दी है कि, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।