कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया, तमंचा व कारतूस बरामद
Kairana, Shamli | Jul 13, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक यूनुस खान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शक के आधार पर एक युवक को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। आरोपी गांव भूरा का रहने वाला है।