ललितपुर: जखौरा में रेप केस में राजीनामा के नाम पर लाखों रुपये की वसूली और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार
थाना जखौरा क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा एक व्यक्ति के ऊपर रेप केस दर्ज कराया गया था।उक्त मामले में महिला ने राजीनामा के नाम पर लगभग 3.5 लाख रु की वसूली की थी। उक्त मामले मामले के बाद लगातार महिला द्वारा पीड़ित परिवार को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की जा रही थी। जहां 80000 रु मांगने की आरोप के मामले में जखौरा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।