समस्तीपुर: मन्नीपुर गांव में जमीनी विवाद मे हुई मारपीट मे पति-पत्नी घायल
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के मन्नीपुर गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर राजगीर पासवान व उनकी पत्नी उषा देवी को पड़ोसी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी ने आरोप लगाते हुए बताया बैजनाथ पासवान एवं उनकी पत्नी ललिता देवी के परिवार के लोगों के द्वारा लाठी डंडे से मारपीट कर किया जख्मी। दोनों जख्मी इलाज के लिए पहुंचे सदर अस्पताल।