धार: सावित्री ठाकुर की मांग पर मुख्यमंत्री ने धार जिले के धामनोद के विकास कार्यों के लिए ₹23 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की
Dhar, Dhar | May 30, 2025 केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर द्वारा धार जिले के धामनोद में नगरवासियों की मांग पर नवंबर माह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र के माध्यम से सिंहस्थ महाकुंभ 2028 मद अंतर्गत धामनोद नगर के विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ से अधिक राशि आवंटन की मांग की थी।