धार: धार नगर पालिका में भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायत, परिषद हटाने की मांग उठी
Dhar, Dhar | May 29, 2025 धार नगर पालिका में भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायत, परिषद हटाने की मांग।गुरुवार शाम 5:00 बजे, धार के पार्षदगणों ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर धार नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और गंभीर लापरवाहियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई। ज्ञापन में नगर पालिका अध्यक्ष के पति पर अनाधिकृत संचालन और भ्रष्ट गतिविधियों के आरोप लगाए गए हैं।