कांके: मोरहाबादी इलाके में डिलीवरी बॉय से मारपीट, सैकड़ों डिलीवरी बॉय कर रहे प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Jun 18, 2026 मोरहाबादी इलाके में डिलीवरी बॉय से मारपीट की घटना सामने आई है जिसके बाद गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सैकड़ों डिलीवरी बॉय प्रदर्शन कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सामान की डिलीवरी देने पहुंचे डिलीवरी बॉय की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में डिलीवरी बॉय मौके पर जुट गए।