सुल्तानपुर: बंधुआकला अंतर्गत लोधेपुर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
बंधुआकला थानाक्षेत्र के लोधेपुर रेलवे क्रासिंग के पास बीती देर रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया।जिसका वीडियो वायरल हुआ है।मौजूद राहगीरों ने घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कालेज सुल्तानपुर भेजवाया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।मृतक की पहचान पप्पू निवासी हसनपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम में भेजा है।