सुल्तानपुर: भीषण गर्मी की वजह से राजकीय मेडिकल कालेज की इमरजेंसी हुई डायरिया के मरीजों से फुल
सुलतानपुर में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से आमजनमानस डायरिया से परेशान है।वहीं राजकीय मेडिकल कालेज की इमरजेंसी मरीजों से फुल है।इमरजेंसी में मौजूद डाक्टर विकास श्रीवास्तव ने बताया कि डायरिया के मरीज सुबह से लगातार आ रहें हैं।हम और हमारे डाक्टर व स्टाफ, सभी मरीजों के इलाज के निरंतर कार्य कर रहें हैं।