अकबरपुर: जिलाधिकारी के निर्देशन में ग्राम पंचायत संगसियापुर में वित्तीय अनियमितता के मामले में दर्ज की गई रिपोर्ट
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में विकास खण्ड अकबरपुर की ग्राम पंचायत संगसियापुर में वित्तीय अनियमितता एवं शासकीय धनराशि के गबन के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायतों की जांच के उपरांत जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या एवं जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की संस्तुति में पाया गया।