एटा: सहसपुर गांव में कब्जा मुक्त जमीन पर नींव उखाड़ी, दो पक्ष भिड़े, प्रशासन ने 5 जून को कराई थी जमीन कब्जा मुक्त
एटा मलावन थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव में कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर नींव उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह जमीन 5 जून को राजस्व टीम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराई गई थी।वादी पक्ष ने अपनी कब्जा मुक्त जमीन पर नींव का काम शुरू कर