सिंघवारा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से मंदिर गई एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला आया प्रकाश में,एक के खिलाफ प्राथमिकी
दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से मंदिर गई एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में लड़की की मां के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।इस बाबत सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि लड़की की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।