महोबा: महोबा के उरवारा गांव के पास बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Jul 31, 2026 महोबा के उरवारा गांव निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मण दास पुत्र कृपाल बाइक में सवार होकर श्रीनगर से घर जा रहा था। तभी गांव के पास ही तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर अचानक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।