चूरू: चूरू में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर घायल, ग्राइंडर मशीन से हाथ कटा
Churu, Churu | Apr 2, 2026 चूरू शहर में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव घंटेल निवासी पवन प्रजापत (25) बिल्डिंग में टाइल और मार्बल लगाने का काम कर रहा था, तभी अचानक उसका हाथ ग्राइंडर मशीन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद साथी मजदूरों ने तुरंत काम रोककर उसे संभाला और परिजनों को सूचना दी।