कायमगंज: कायमगंज स्थित मंडी समिति की दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
कायमगंज स्थित मंडी समिति में देर रात आढ़तियों की दुकानों में अचानक आग लग गई।आग से लगभग आधा दर्जन से अधिक दुकानें आग की चपेट में आ गई ।आढ़तियों की दुकानों में रखा लाखो का सामान जलकर राख हो गया।सूचना के बाद तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। उत्तर प्रदेश उधोग संगठन जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने सोमवार सुबह 8 बजे बताया कि मामले की जांच की मांग की।