नगरी: अंगारमोती मंदिर परिसर में 55 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, कार्यक्रम के लिए नगरी तहसील समाज को दिया आमंत्रण
धमतरी के अंगार मोती प्रांगण में ध्रुव गोंड समाज द्वारा आगामी सामूहिक विवाह के विषय को लेकर आदिवासी ध्रुव गोंड समाज जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष शिव नेताम एवं तहसील धमतरी के संचालक शेषनारायण ध्रुव का तहसील महासचिव नरेश छेदैहा के आवास नगरी में आगमन हुआ। इस अवसर पर समाज से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।