चायल: महमूदपुर मनोरी में रास्ते पर गोमती रखकर आवागमन बाधित, पीड़िता ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई
चायल, कौशाम्बी। तहसील क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी गांव में गुरुवार पारिवारिक बंटवारे के बाद वर्षों से चले आ रहे रास्ते को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसके जेठ ने आवागमन के लिए छोड़े गए रास्ते पर गोमती (पशु बांधने की जगह) रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है, जिससे परिवार को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।