मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में राशन कार्ड पर बड़ी कार्रवाई: 41,681 नाम हटाए गए, 2.45 लाख से अधिक लाभार्थी जांच के दायरे में
पलामू जिले में राशन कार्डधारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आपूर्ति विभाग ने 41,681 लाभुकों को अयोग्य पाते हुए उनके नाम सूची से हटा दिए हैं। वहीं 12,689 लाभुकों के आधार कार्ड को संदेहास्पद पाया गया है, जो वर्षों से राशन का लाभ उठा रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि कई लाभुक दूसरे स्थानों से भी राशन उठा रहे थे। राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए 1,985 लोगों