हज़ारीबाग: 20 दिन बाद 55 किमी दूर मिला पालतू, मालिक से मिलते ही लिपट गया
हजारीबाग से गायब हुआ सेंट बर्नार्ड नस्ल का पालतू कुत्ता 20 दिन बाद 55 किलोमीटर दूर कोडरमा में सुरक्षित मिला। परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा था और सोशल मीडिया पर मदद की अपील की गई थी। सूचना मिलने पर जब मालिक मौके पर पहुंचे, तो पालतू उन्हें देखते ही लिपट गया। यह भावुक पल वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर गया।