सिरोही: पोसालिया कस्बे में युवक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, कहासुनी के बाद हुई थी वारदात, भाई ने दर्ज कराया था मामला
पोसालिया कस्बे में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लकी उर्फ दीपक (21) पुत्र रणजीत वाल्मीकि को पकड़ा है।यह घटना पोसालिया कस्बे की है, जहां सुरेश कुमार (40) पुत्र ठाकुर वागरी की हत्या हुई थी। मृतक के भाई प्रकाश ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।