लोहरदगा: जैक मैट्रिक परीक्षा में 98.40% अंक लाकर साफिया रानी ने बढ़ाया लोहरदगा का मान, धीरज प्रसाद साहू ने किया सम्मानित
लोहरदगा थाना टोली निवासी मुख्तार अंसारी की पुत्री साफिया रानी ने जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में रविवार शाम करीब 4:00 बजे उन्होंने लोहरदगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से शिष्टाचार मुलाकात की...