सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह चौक नेहरू मार्केट के बगल से पुरानी विश्वास राव मंडी में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली थी।खबर लगते ही पुलिस बल पहुचा मौके पर और मृतक की पहचान इमरान खान निवासी नजीराबाद के रूप में हुई है।पुलिस मौका पंचनामा तैयार कर शव मरचुरी में रखवा मामले की जांच में जुटी।