रॉबर्ट्सगंज: लोढी में बारात से लौट रही कार पलटी, हादसे में 3 लोगों की मौत, 4 घायल, ड्राइवर वाराणसी रेफर
शनिवार के तड़के 3बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया,वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग पर लोढ़ी में टाटा मोटर्स एजेंसी के सामने हुआ हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई,वाहन में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे, जो नगवां ब्लाक के पौनी गांव से चोपन थाना काहेतर में कन्हौरा गांव की ओर लौट रहे थे, रास्ते में अचानक वाहन पलट गया,3की मौत हुई