गायघाट: गायघाट सीएचसी परिसर में डेढ़ माह से पड़ा है सिमर का पेड़, मरीजों को हो रही परेशानी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आंधी तूफान से गिरे विशाल सिमर का पेड़ विभागीय उदासीनता के कारण नहीं हटाया गया। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे में ऑटो से मरीज को लेकर पहुंचे उसके परिजनों को जद्दोजहद झेलना पड़ा। मरीज को किसी तरह उठाकर सीएचसी में इलाज हेतु ले जाया गया।