रामनगर: रामपुर महा सिंह गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रामनगर थाना अंतर्गत रामपुर महासिंह गांव में एक 18 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर बुधवार की रात में लटकता मिला। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंचे डॉक्टर ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। युवक की पहचान सूरज पुत्र राजकुमार उम्र करीब 18 वर्ष निवासी रामपुर महासिंह के रूप में हुई है।