पेण्ड्रा: पेंड्रा में महामंडलेश्वर 1008 माँ योग योगेश्वरी यती जी का भव्य आगमन, श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया दिव्य आशीर्वाद
पेंड्रा में परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 माँ योग योगेश्वरी यती जी के पावन आगमन पर दिव्य कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित होकर पूज्य माताजी के दर्शन एवं आशीर्वाद से लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी एवं स्वामी परमात्मानंद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।