नौगढ़ के लेखपाल कृष्णानंद चौधरी ने सदर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते रविवार को उनका परिवार व बच्चे राजकीय उद्यान में घूमने आये थे।किसी बात को लेकर उनकी पत्नी का 2-3 महिलाओं के साथ कहा-सुनी हो गई जिसके बाद अपने घर की तरफ जाने को बाहर निकले तो महिलाओं ने रिक्शा को घेर लिया।मौके पर लेखपाल के पहुंचने पर महिलाओं के परिवार के कुछ लोगों ने हमला कर दिया।