चरखी दादरी: गांव सारंगपुर में 1 दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,104 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की हुई जांच
चरखी दादरी जिले के गांव सारंगपुर में माडल दादरी जिला बनाओं संगठन के तत्वावधान में ग्राम पंचायत व समस्त ग्रामीणों के सहयोग से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 104 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में आंख,कान,नाक व सामान्य बिमारियों की जांच की गई।