सदर: दुबग्गा में तेज रफ्तार स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए
Sadar, Lucknow | Apr 6, 2026 आज सोमवार की सुबह 11:00 बजे लगभग एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। तो बताया गया कि यह वीडियो बीती रात का है। जहां दुबग्गा क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तो बताया गया कि एक स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर भेड़ लग गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।