कांके: हिनू स्थित ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व सीएम के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, ईडी की टीम कर रही पूछताछ
Kanke, Ranchi | Mar 18, 2024 पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। अभिषेक से ईडी की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है। जमीन घोटाले और अवैध खनन मामले में ईडी ने बीती तीन जनवरी को अभिषेक प्रसाद व अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसी को लेकर ईडी की टीम ने अभिषेक को पूछताछ के लिए बुलाया है।