कांके: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर और गांजा की खरीद बिक्री करते एक युवक और उसकी भाभी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 17, 2024 नशे के तस्करो के खिलाफ रांची पुलिस की बड़ी कारवाई की है, पुलिस ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर और गांजा खरीद बिक्री करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद युवक को पुलिस ने हथकड़ी लगा कर बीच शहर में घुमाया और फिर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं इसी मामले में आरोपी के भाभी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।