धौरहरा: रानी पुरवा गांव के युवक को सांप ने डसा, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आज गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है। कि उनका भाई ज्ञान प्रसाद पुत्र गौरी शंकर निवासी रानी पुरवा कोतवाली क्षेत्र धौरहरा का निवासी था। जो बीते दिवस खेत में गन्ना छीलने गया था। जहां उसे जहरीले सांप ने डस लिया। जहां इलाज के दौरान युवक की हुई मौत।