रूद्रप्रयाग में नई मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल ने जिला चिकित्सालय और क्षय नियंत्रण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया। साफ-सफाई सुधारने और चिकित्सकों की कमी दूर करने के निर्देश भी दिए।