बेलहर: गेरुआ गांव में आपसी विवाद में पति पत्नी और भाई को मारपीट कर किया जख्मी 04 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Belhar, Banka | Mar 28, 2024 गेरुआ गांव में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने सोहन यादव को लाठी और खंती से मारपीट कर जख्मी कर दिया। जब उसे बचाने उसकी पत्नी चंपा देवी और भाई रंजीत यादव आए तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस संबंध में सोहन यादव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर गांव के पंकज यादव, जलधार यादव, निर्माण देवी और रूना देवी पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।