बेलहर: बदला गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा शराबी गिरफ्तार कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Belhar, Banka | Mar 28, 2024 थाना क्षेत्र के बदला गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी शिवशंकर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार शराबी को आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शिवशंकर यादव गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जिसे ग्रामीणों की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।